Dr. Kamlesh Verma

पाचन,


*क्या आप भी सुबह उठते ही ढेर सारा पानी पी लेते हैं?* कई लोग हैं जो सुबह उठते ही एक बार में ही ढेर सारा पानी एक साथ गटक जाते हैं। इसके बाद चाय या कॉफी पीते हैं। उन्हें लगते हैं कि इससे प्रेशर बन जाएगा और हमारा पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। हालांकि ऐसा कम ही हो पाता है, लेकिन क्या इसके नुकसान आपको पता है? यदि नहीं तो जान लीजिये। आयुर्वेद के अनुसार एक साथ पानी पीना नुकसान दायक है। यह पेट, लिवर, दिमाग और किडनी के लिए सही नहीं है, क्योंकि हमारे शरीर का तापमान वैसे ही कम होता है और उपर से एक साथ ढेर सारी ठंडा पानी पीकर हम सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। इससे मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है और पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है। आयुर्वेद सलाह देता है कि सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह हमारे पाचन को सही करके पेट को साफ एवं स्वच्छ कर देता है। हालांकि आयुर्वेद में सुबह के समय उषाकाल में पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिसे उषापान कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार एक साथ ढेर सारी पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और वह भी घूंट-घूंट करके। यदि आप भी सुबह उठते ही एक साथ ढेर सारी पानी पी जाते हैं तो अपनी इस आदत पर कंट्रोल करें।


*केले के पत्ते को पानी में उबालकर पीने से मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे* 1. पेट के लिए फायदेमंद: केले के पत्ते के सेवन से आपका पाचन हेल्दी रहता है। अगर आपको पाचन की समस्या होती है तो आपको केले के पत्तों को उबालकर पीना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। 2. बेहतर इम्युनिटी: आज के समय में इन्फेक्शन के खतरे को देखते हुए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत ज़रूरी है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इम्युनिटी को मजबूत करता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। केले के पत्ते वायरल संक्रमण की चपेट में आने से आपको बचाते हैं। 3. बॉडी करे डिटॉक्स: केले के पत्तों का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। 4. त्वचा बनाए बेदाग: केले के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी स्किन को बेदाग बनाने में मदद करते हैं। अगर आपको स्किन एलर्जी है तो आप केले के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपके चेहरे से पिम्पल कम करने में मदद करता है। 5. आंत के छालों से राहत: जैसा कि हमने बताया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो आंत में सूजन और घाव को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।